आरएस पुरा पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक हार्डकोर जमीनी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा आरएस पुरा पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के सात जुड़े कार्यकर्ता को हिरासत में लिया जिसकी पहचान मोहम्मद मुजफ्फर बेग पुत्र असदुदुल्ला बेग निवासी हंदवाड़ा को गांव चकरोई से गिरफ्तार किया। इससे 5 भारतीय सिमकार्ड साथ नगद राशि भी बरामद की गई है जिसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया l पुलिस द्वारा आरंभिक पूछताछ के दौरान आतंकी के साथ संबंध से जुड़े होने के अहम जानकारी मिली है। आर एस पुरा पुलिस द्वारा कार्रवाई कर एफआईआर नंबर 63/202013,17,39- 121-ए आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियों की जा सकती। (बॉक्स) संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि मोहम्मद मुजफ्फर बेग चकरोई गांव के लबा राम पुत्र गिरधारी लाल की पत्नी के साथ कोर्ट भलवाल जेल में मिला था जहां पर उसका मामा सजा काट रहा था और लंबा राम भी एक मामले में कोर्ट जेल में बंद था l लबा राम की पत्नी जेल में अपने पति के साथ मिलने के लिए आया करती थी और इसी दौरान मोहम्मद मुजफ्फर बेग के साथ उसकी जान पहचान हो गई l 1 माह पूर्व जेल से सजा पूरी होने पर लव्वा राम अपने घर पहुंचा और मोहम्मद मुजफ्फर के घर मैं कई बार आना जाना हुआ l 20 मार्च को भी मोहम्मद मुजफ्फर बेग गांव चकरोई में लंबा राम के घर पर ही था और लाकड़ौन होने पर वह वापस अपने घर नहीं पहुंच पाया l बाद में आर एस पुरा ऊपर इसको बाहरी व्यक्ति के गांव चकरोई में होने पर 4 दिन पूर्व लवा राम के घर से मोहम्मद मुजफ्फर बेग को पकड़ा गया था और इस मामले को लेकर पिछले 3 दिनों से आर एस पुरा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही थी l मोहम्मद मुजफ्फर बेग के साथ एक और युवक भी अक्सर इनके जहां आता था और इस बार भी आया था और वह पहले ही जहां से बाहर चला गया था इसमें अहम बात यह है कि किस प्रकार एक बाहरी व्यक्ति भारत पाक सीमा के साथ सटे दो किलोमीटर क्षेत्र में आना-जाना होने पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस क्या कर रही थी l इस समय पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में आंतकियों को सीमा पार करवाए जाने का कई स्थानों पर प्रयास किया जा रहा है और हो सकता है कि इसके साथ भी कोई तार जुड़े हो और मोहम्मद मुजफ्फर बैग इसी सिलसिले में गांव में लंबा राम के घर आना जाना बना हुआ था l आर एस पूरा पुलिस द्वारा लंबा राम के घर से उसकी बैंक की कापियां व अन्य मिला सामान अपने कब्जे में ले इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रही है l