फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरी नाटक ‘रास्ते और भी हैं’ का मंचन

Wed, 07 Jan 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति नगर में मंगलवार को नटमंच की ओर से डोगरी नाटक ‘रास्ते और भी हैं’ का मंचन किया गया। नटमंच नाट्य संस्था द्वारा 144वां डोगरी नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि तिलक फिल्म के प्रोड्यूसर तिलक राज शर्मा मौजूद रहे। नाटक के जरिये बालश्रम पर कटाक्ष किया गया।

नाटक की पूरी कहानी इसी के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें बताया गया कि बच्चों को किस तरह सामाजिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। नाटक में समाधान की ओर भी इशारा किया गया।

नाटक को राहुल कुमार ने लिखा है। इसमें तरुण शर्मा, राहुल शर्मा, ऋषभ सलगोत्रा, निखिल शर्मा, अमित शर्मा, सौरव, राहुल वर्मा, रंजीत, मोहित व निखिल ने पात्र निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें