फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर किए गए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम, सेना के 4 हजार जवानों की अतिरिक्त तैनाती

Mon, 29 May 2017 12:18 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीओके से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें और बढ़ने की आशंका है। आतंकियों की घुसपैठ को हर हाल में रोकने के लिए एलओसी पर चार हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जा रहा है। राजोरी-पुंछ से लेकर कश्मीर घाटी तक फैली 740 किलोमीटर लंबी एलओसी पर पीओके के क्षेत्र में आतंकियों के लांचिंग पैड पर हलचल के बाद सेना ने एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सेना के सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार की योजना के तहत तकनीकी समाधान के जरिए  एलओसी को पूरी तरह सील करने की प्रक्रिया चल रही है। पाकिस्तान ने अब घुसपैठ के सभी पारंपरिक रास्तों को सक्रिय कर दिया है।

कश्मीर घाटी में बारामुला के उड़ी सेक्टर के अलावा टंगधार और केरन सेक्टर में पीओके के इलाके में हलचल नोट की जा रही है। नौशेरा में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की चौकियां तबाह किए जाने के बाद से पाकिस्तान की ओर 9 बार फिदायीन दस्ते भेजने की कोशिश की गई है, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से बढ़ सकते हैं बैट हमले

बढ़ सकते हैं बैट हमले - फोटो : File Photo
आतंकी सब्जार भट की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीर में हालात बिगाड़ने के लिए सुरक्षा बलों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान की ओर से बैट हमले बढ़ सकते हैं। बैट हमलों के लिए पहले पुंछ का इलाका ज्यादा संवेदनशील माना जाता था, लेकिन अब कुपवाड़ा, बारामुला, गुरेज से लेकर केरन सेक्टर तक में पाकिस्तान की ओर से ऐसी कोशिशें हो रही हैं।

सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने बैट हमले के लिए 16 टीमें बनाईं हैं। पाकिस्तान ने पीओके के लिए बजट 86 हजार करोड़ से बढ़ाकर 92 हजार करोड़ कर दिया है। इसलिए आतंकी संगठनों को फंडिंग बढ़ रही है। सुरक्षा बलों के लिए कश्मीर में हालात सामान्य बनाए रखने, पहले से मौजूद आतंकियों के सफाए और फिदायीन दस्तों की घुसपैठ रोकने की चुनौती है।

आतंकी सब्जार भट की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी में मौजूद आतंकियों को सैन्य शिविरों को निशाना बनाने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हिजबुल के अलावा लश्कर ए तैयबा के ऐसे संदेशों को इंटरसेप्ट किया है। इस कारण एलओसी पर सर्विलांस बढ़ाने के अलावा सर्च आपरेशन को भी तेज करने की रणनीति बनाई गई है। 
विज्ञापन

रियाज अहमद नेकू को बनाया सब्जार की जगह कमांडर

हिजबुल ने बनाया नया कमांडर - फोटो : Demo Photo
सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक आतंकी सब्जार अहमद की मौत के दूसरे दिन ही हिजबुल मुजाहिदीन ने आतंकी रियाज अहमद नेकू को नया कमांडर बना दिया है। वह ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकी है और उस पर 12 लाख रुपये का इनाम है।

वह आतंकी बुरहान वानी और सब्जार अहमद का बेहद करीबी रहा है और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा है। अवंतीपोरा के इस आतंकी ने कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। रियाज हिजबुल का पुराना आतंकी है। अल्ताफ कचरू और सद्दाम पाडरू दूसरे स्तर पर सब कमांडर बनाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें