फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः वार्ताकार से दूसरे दिन मिले तीन दर्जन से अधिक प्रतिनिधिमंडल

Tue, 07 Nov 2017 10:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर मसले के हल के लिए नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा की मुहिम के तहत दूसरे दिन मंगलवार को तीन दर्जन से अधिक प्रतिनिधिमंडलों ने मिलकर बात रखी।
शांति बहाली के लिए युवाओं का दिल जीतने की मुहिम के तहत वार्ताकार ने पीडीपी यूथ विंग, वायस आफ यूथ, जेके यूथ एलायंस, यूथ ग्रुप श्रीनगर आदि संगठनों से मिलकर हिंसा की जड़ें तलाशने की कोशिश कीं। युवाओं तथा महिलाओं ने रोजगार का मुद्दा उठाया तो सिख समुदाय ने अल्पसंख्यक दर्जे और स्टेट सब्जेक्ट का मामला सामने रखा।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने भी विस्थापन का दर्द बयां किया।
श्रीनगर के गुपकार स्थित हरि निवास स्टेट गेस्ट हाउस में शाम छह बजे तक 35 से अधिक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे से मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। जितने भी लोग उनसे मिलकर बाहर निकले वे काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी बात वार्ताकार द्वारा बड़े ही आराम से सुनी गई।
विज्ञापन


उनसे मिलने वालों में राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी, नॉन-माइग्रेंट पंडित, जेके दूरदर्शन प्रोड्यूसर एसोसिएशन, ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन, यूथ ग्रुप श्रीनगर, शिव सेना हिंदुस्तान, आल पार्टी सिख कोआर्डिनेशन कमेटी, वायस ऑफ यूथ, तहरीक-ए-इंसाफ, वेलफेयर सिविल सोसाइटी कुपवाड़ा, कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति, क्रास एलओसी ट्रेड, ग्लोबल यूथ फाउंडेशन, बी द चेंज, पंचायत कांफ्रेंस, जेके सेवा ग्रुप, जेएंडके दर्द शीना डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन, एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन, आल कश्मीर ऑटो ड्राइवर्स एसोसिएशन, शॉपकीपर एसोसिएशन, जेके ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन (सरेंडर मिलिटेंट), पीडीपी यूथ विंग, जेके यूथ एलायंस, लोक जन शक्ति पार्टी, जम्मू कश्मीर आल पार्टी माइग्रेंट फ्रंट, हेल्प एंड पीस सोसाइटी आदि शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें