अंडर - 19 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग पुंछ की तरफ से शनिवार को नगर स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजन किया गया। विभाग के गतिविधि कैलेंडर 2025-26 के अंतर्गत इसका आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य संभागीय, केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें निखारना था। इस ट्रायल में जिले भर से सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम की देखरेख में दक्ष क्रिकेट कोचों की चयन समीति के समक्ष ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां से चयनित होने वाले खिलाड़ी जिले के क्रिकेट टीम में शामिल हो कर अंतर जिला खेल मुकाबलों में भाग लेंगे।