फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा के दौरान 8500 से ज्यादा हुए गिरफ्तार, अब तक 8473 रिहा

Sun, 29 Jan 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में 4 महीने तक चली थी हिंसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वर्ष 2016 में कश्मीर हिंसा के दौरान कुल 8587 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छह महीने की हिंसा के दौरान पकड़े गए लोगाें में से 22 जनवरी तक 8473 लोगाें को मुक्त किया जा चुका है। यह जानकारी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दी।
विज्ञापन


विधानसभा में कट मोशन के दौरान विधायक मोहम्मद अकबर लोन के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कायदा कानून की समस्या के दौरान दो पुलिस कर्मियों सहित 76 लोगों की मौत हो गई। जेएंडके पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत 21 जनवरी तक कुल 522 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से 257 लोगों को मुक्त किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, कश्मीर हिंसा के दौरान आंखों की रोशनी गंवाने वाले पीड़ितों की संख्या का आंकड़ा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से मश्विरा कर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने मंडलायुक्त कश्मीर के नेतृत्व में एक कमेटी भी गठित की है, जो कश्मीरी हिंसा के दौरान शारीरिक रूप से प्रभावित हुए हैं। उनके पुनर्वास के लिए समयबद्ध अनुशंसाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें