फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच चरणों में रियासत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 72 लाख  (7225559) से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। रियासत में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर उमंग नरुला ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 90 मतदान केंद्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा आवश्यक होने पर कुछ और मतदान केंद्रों को भी शिफ्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की नियुक्ति की जाएगी।  उन्होंने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षकों सहित तमाम अन्य प्रबंध भी पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग होगा।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से लेकर हर तरह की तैयारी कर ली गई है।  25 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होगा, दो दिसंबर को दूसरे, नौ दिसंबर को तीसरे, 14 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवें चरण का चुनाव होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जान‌िए, आपके यहां कब डाले जाएंगे वोट

पहला चरण  (25 नवंबर 2014)

गुरेज, बांडीपोरा, सोनावाड़ी, कंगन, गांदरबल, नोबरा, लेह, कारगिल, जंसकार, किश्तवाड़, इंद्रवाल, डोडा, भद्रवाह, रामबन और बनिहाल में चुनाव कराए जाएंगे। (15 विधानसभा क्षेत्रों में)

दूसरा चरण  (02 दिसंबर 2014)

गुलाब गढ़, रियासी, गूल अरनास, उधमपुर, चिनैनी, रामनगर, सुरनकोट, मेंढर, पुंछ हवेली, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, नूराबाद, कुलगाम, होम-शैलबग, देवसर में चुनाव कराए जाएंगे। (18 विधानसभा क्षेत्रों में)

तीसरा चरण (09 दिसंबर 2014)

उड़ी, राफियाबाद, सोपोर, संग्रामा, बारामुला, गुलमर्ग, पट्टन, चडूरा, बड़गाम, बीरवाह, खान साहिब, चरार ए शरीफ, त्राल, पांपोर, पुलवामा और राजपोरा में चुनाव कराए जाएंगे। (16 विधानसभा क्षेत्रों में)

चौथा चरण (14 दिसंबर 2014)

हजरतबल, जैदाबल, ईदगाह, खनियार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनावार, बटमालू, अनंतनाग, डूरु, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहारा, पहलगाम, वाची, शोपियां, सांबा और विजयपुर में चुनाव कराए जाएंगे। (18 विधानसभा क्षेत्रों में)

पांचवां चरण (20 दिसंबर 2014)

बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर, हीरानगर, नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू ईस्ट, जम्मू वेस्ट, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर, छंब, नौशेरा, धराल, राजोरी और कालाकोट में चुनाव कराए जाएंगे।  (20 विधानसभा क्षेत्रों में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें