फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मुफ्ती की नीतियों से आतंकवाद बढ़ा: कांग्रेस

Sat, 21 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में लगातार दो आतंकी हमलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की नरम नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। सीएलपी के नेता नावांग रिग्जिन जोरा ने कहा कि रियासत में हाल ही में सफल विधानसभा चुनाव के लिए मुफ्ती ने पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों को श्रेय दिया था। जिसके नतीजे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकवाद के समर्थन में मुफ्ती की नीतियों को रोकने में प्रधानमंत्री विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र हित के लिए बड़ी बड़ी बातें करती रही है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में हालात इसके विपरीत है। भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार की नरम नीतियों का खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता शाम लाल शर्मा ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद अपने भीतरी मामलों में उलझा हुआ है। लेकिन भारत को नुकसान पहुंचाने में हमेशा तैयार रहता है। भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने के बाद रियासत में सीज फायर का सैकड़ों बार उल्लंघन हो चुका है। पाकिस्तान के प्रति केंद्र के नरम रवैये से आतंकवाद को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


सरकार भले न रहे, अफस्पा जरूर रहेगा
भाजपा विधायक रविंदर रैना ने कहा है कि राज्य में अफस्पा नहीं हटेगा, बल्कि राज्य में सेना की उपस्थिति को और मजबूत किया जाएगा। भले ही उनकी सरकार पीडीपी के साथ न रहे, लेकिन आफस्पा पर कोई समझौता नहीं होगा। सरकार रहे न रहे, लेकिन राज्य में अफस्पा जरूर रहेगा। मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे रैना ने कहा कि देश की सुरक्षा के आगे ऐसी कई सरकारें कुर्बान। आतंकी हमलों को लेकर यूनिफाइड कमांड की बैठक बुलाने की मांग भी की।

भाजपा-पीडीपी वोट बैंक की राजनीति कर रहे: राणा
नेकां के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के माजीन, ढोक वजीरा और चक्क में जनसभाओं के दौरान भाजपा और पीडीपी पर हमला बोला। कहा कि दोनों दल वोट बैंक के लिए राजनीति कर रहे हैं। गठबंधन सरकार में दोनों दलों की कथनी और करनी को जनता समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पीडीपी अफस्पा हटाने का समर्थन करती है तो दूसरी ओर भाजपा इसका विरोध करके अपने वोट पक्के कर रही है। लेकिन अवाम को इस ड्रामे की असलियत समझ में आ चुकी है। राज्य की जनता विकास, शांति और बेहतर वातावरण चाहती है।

नेकां ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख खित्ते को कभी भी प्रांत स्तर पर बांटने की कोशिश नहीं की है। इस दौरान रमण वजीर, कुलदीप सिंह, कांता देवी, जमात अली, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें