फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल इंटरनेट सेवा जम्मू कश्मीर में तीसरे दिन भी बंद

Mon, 11 Jul 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल इंटरनेट पर तीसरे दिन भी प्रतिबंध लगे रहने से सोशल नेटवर्क की रफ्तार थमी रही। मौजूदा समय में लगभग सभी स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता सोशल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जबकि कारोबार और नौकरी पेशा से जुड़े लोग अपने कामकाज को अधिकतर मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से ही कर लेते हैं, लेकिन मोबाइल इंटरनेट के बंद होने से लोग ईमेल, नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे, जबकि युवाओं की लाइफ लाइन बन चुका वाट्सएप और फेसबुक आदि भी न चलने से युवा वर्ग खासा हताशा है। राज्य में करीब 60 लाख मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


वहीं इंटरनेट बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान प्रीपेड उपभोक्ताओं को हो रहा है। जो तीन से चार दिन के मोबाइल इंटरनेट पैक का रिचार्ज कराते हैं। उपभोक्ताओं से बात करने पर राकेश कुमार ने कहा कि कहीं पर भी कुछ होने पर सबसे पहले इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।

पिछले दो महीने के भीतर कई बार सेवा बंद हो चुकी है। इसमें कई बार उनका डाटा लास हुआ है। वहीं निशांत का कहना है कि उनका सारा काम फोन पर निर्भर करता है। कामकाज के लिए इमेल, ट्रांजेक्शन आदि मोबाइल पर ही होती हैं। दो दिन से वह इसका लाभ नहीं उठा रहे। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के छात्र विजय लखोत्रा का कहना है कि वाट्सएप और फेसबुक के बिना फोन पर कुछ करने को मिलता ही नहीं। स्मार्टफोन इसके बिना बेकार सा लगता है। वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू होने पर अभी कुछ नहीं बताया जा रहा। डिवकाम जम्मू से भी इसे लेकर कोई जवाब नहीं मिल पाया। प्रशासनिक अधिकारी अभी कश्मीर के हालातों पर भी नजर रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि कश्मीर में शांति होने पर ही इंटरनेट सेवा बहाल होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें