फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने बाद कश्मीर घाटी में प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

Mon, 30 Jan 2017 10:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में 6 महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ी प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा सोमवार आधी रात से बहाल हो गई। 8 जुलाई 2016 से प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल सेवा पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालात में सुधार को देखते हुए पहले कालिंग की सेवा बहाल की गई और फिर पोस्टपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल किया गया। प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन पर इंटरनेट सेवा पर पाबंदी जारी थी।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घाटी में मोबाइल सेवा पर पाबंदी हालात के मद्देनजर ही लगाई गई थी। हालात की चूंकि समय समय पर समीक्षा की जाती है और उसी के अनुरूप फैसले लिए जाते हैं। बीते वर्ष 8 जुलाई को मोबाइल सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई थी। सिर्फ बीएसएनएल की पोस्टपेड सेवा ही पाबंदी के दायरे से बाहर रखी गई थी।

कश्मीर हिंसा थमते देख 14 अक्तूबर को प्रीपेड की कालिंग सेवा बहाल कर दी गई थी, हालांकि इंटरनेट पर पाबंदी जारी रखी गई। वर्तमान में घाटी की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा से पाबंदी हटाने का फैसला किया गया है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में हिंसा के दौरान हिंसा भड़काने वाले तत्व मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें