फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में उमड़ी भीड़

Tue, 10 Feb 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में चल रहा ‘अमर उजाला’ शापिंग फेस्टिवल पूरे उफान पर है। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में लगे स्टाल जहां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं, वहीं उन्हें राजस्थान की संस्कृति, कला और उनके उत्पादों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को मोबाइल कंपनी आइडिया की ओर से विशेष स्टाल लगाया गया। मेले में पहुंचने वाले लोगों को मुफ्त में मोबाइल सिम प्रदान की। असिस्टेंट मैनेजर दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ फेस्टिवल पहुंचे। मेले के दौरान लोगों को फ्री सिम के साथ मुफ्त टाक टाइम भी दिया जाएगा। रोजाना की तरह मेडीसिटी अस्पताल की ओर से फेस्टिवल में पहुंचने वालों की मेडिकल जांच के लिए फ्री चेकअप कैंप लगाया गया।

इसमें अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों ने लोगों की गहन जांच की। मेले में पहुंचने वाले युवा वर्ग के बीच केसी स्पोर्ट्स क्लब का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना। क्लब की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। फेस्टिवल के दौरान क्लब में दाखिला लेने वालों को विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा नवीनतम तकनीक से तैयार पावर फैक्टर कंट्रोलर के स्टाल में भी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


इसमें बिजली बचत के उपकरण बाजार से कम कीमतों में उपलब्ध हैं। उत्पादकों के अनुसार इससे 20 से 40 फीसदी बिजली की बचत हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि फेस्टिवल 15 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें