फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला लापता व्यक्ति का शव

Fri, 15 Sep 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
 रैंबल थाना क्षेत्र के सनसू रख इलाके में शुक्रवार शाम को जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पता चला कि मृतक व्यक्ति तीन दिन से घर से गायब था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने मोहम्मद अख्तर(32) निवासी मगैनी का शव जंगल में फंदे से लटकता देखा। शव से बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी सूचना रैंबल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

शव की पहचान करने के बाद परिवार को सूचित किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तीन दिन पहले मोहम्मद अख्तर घर से किसी काम से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें