कस्बे करथोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के परिसर में पिछले 14 दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रिंस 17 पुत्र बनारसी दास मूल रूप से गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला था और इन दिनों बाड़ी ब्राह्मणा की एक फैक्ट्री में बने कमरे में रह रहा था।
आस पास के लोगों ने बताया है कि प्रिंस पिछले 14 दिनों से गायब था और किसी को भी नहीं पता था कि वह कहां गया हुआ है। बुधवार सुबह किसी ने देखा की कमरे से बदबू आ रही थी जब खिड़की से जांक कर देखा प्रिंस का शव पंखे से झूल रहा था।
आस -पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर आ कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की हालत को देख कर लग रहा है कि प्रिंस की मौत काफी दिन पहले हो गई थी।
वहीं एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का लगता है फिलहाल मामले की जांच चल रही है थाना प्रभारी के मुताबिक प्रिंस के गुमशुदा होने की कोई भी शिकयात पुलिस के पास नही आई थी।