फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे गए दो चचेरे भाई 11 जून से फिर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बठिंडी क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने गए दो चचेरे भाई फिर लापता हो गए हैं। इस संबंध में उनके मामा ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें बताया है कि वह 11 जून से लापता हैं। इससे पहले भी भाग चुके हैं। उनकी पहचान जावेद अहमद और अजहर अहमद निवासी गूल (रामबन) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बठिंडी निवासी मुज्जफर इकबाल ने पुलिस में को बताया कि उसके भांजे जावेद अहमद और अजहर अहमद यहीं रह कर मदरसे में पढ़ते थे। 11 जून को मदरसे में गए थे, जिसके बाद से नहीं लौटे हैं। बाद में हर जगह उनकी तलाश की लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। अब पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही दोनों की तस्वीर अन्य थानों में दे दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों किशोर मदरसे से भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें