जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार को एक नाबालिग पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए, सामग्री पोस्ट करने वाले एक नाबालिग के खिलाफ छत्रु पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस साइबर सेल सभी सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और साइबर कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।