केपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक मुसरत जिया ने कहा कि पिछले दो महीनों में वितरण कंपनी ने सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है और 30 से 35 हजारी निरीक्षण किए गए। इस दौरान कई अवैध कनेक्शन काटे गए हैं।
कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने दावा किया है कि पिछले दो महीनों में घाटी में अवैध कनेक्शन की जांच के लिए 30 हजार से अधिक निरीक्षण अभियान चलाए गए।
विज्ञापन
केपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक मुसरत जिया ने कहा कि पिछले दो महीनों में वितरण कंपनी ने सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है और 30 से 35 हजारी निरीक्षण किए गए। इस दौरान कई अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। इन अभियानों के दौरान हजारों यूनिट ऊर्जा की बचत की गई है।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के कई वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें बिना उनके चेहरे को दिखाए पोस्ट किया गया, ताकि लोग बिजली चोरी न करें। प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य उन्हें शर्मिंदा करना नहीं है बल्कि उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना है।
विज्ञापन
जिया ने आगे कहा कि हुकिंग एक सामूहिक समाज का मुद्दा है। यह किसी विशेष क्षेत्र में नहीं की जा रही। अधिकांश लोग हुकिंग कर रहे हैं और हमारी टीम ने बताया है कि जहां भी बेयर कंडक्टर घर हैं, वहां मल्टीपल हुकिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा, 'स्मार्ट मीटर वाले कई उपभोक्ता या तो अपने स्मार्ट मीटर को बंद रख रहे हैं या तड़के इसे सबसे कम संभव लोड पर रख रहे हैं। रात के समय वे खपत हुई ऊर्जा से बचने के लिए बेयर कंडक्टरों पर हुक लगा देते हैं।' प्रबंध निदेशक ने कहा कि वितरण कंपनी ने अनुमान लगाया है कि समाज में उनकी चोरी का पर्दाफाश होने के डर से हजारों उपभोक्ताओं ने हुकिंग बंद कर दी है।