फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जानी सीमा पर सुरक्षा की तैयारियां, बढ़ाया जवानों का हौसला

Fri, 25 Aug 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर पहुंचे गृह राज्यमंत्री - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री (गृह विभाग) गंगा राम अहिर ने सांबा और विजयपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। चमलियाल में बीएसएफ के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया और भारतीय सुरक्षा बलों की तैयारियों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


घुसपैठ और आतंकी हमले की संभावनाओं के बाद बीएसएफ व पुलिस के बीच समन्यवय के बारे में भी बताया गया। पिछले साल इसी क्षेत्र से टन्नल के जरिए तीन आतंकियों के घुसपैठ की भी जानकारी दी गई और बताया इन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

मंत्री ने बाबा चमलियाल की दरगाह पर माथा टेका। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की गई। इस दौरान मंडलायुक्त मंदीप भंडारी, डीसी सांबा शीतल नंदा, बीएसएफ के आईजी राम अवतार व अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें