फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali on IB: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनाई दिवाली, जवानों का बढ़ाया हौसला

Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अधिकारियों के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के साथ वहां का दौरा भी करेंगे। दिवाली के अवसर पर पहुंचे भट्ट जवानों के साथ ही इस बार त्योहार मनाएंगे
विज्ञापन
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जवानों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि जवान हमेशा ही आईबी और एलओसी पर डटे रहते हैं जिससे देश सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन


उनकी इस तपस्या के कारण ही देशवासी चैन से दिवाली व अन्य त्योहार मना पाते हैं। भट्ट ने कहा कि सैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां बांटना सच में एक गौरवशाली पल है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। अधिकारियों के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री भट्ट दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं।

वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के साथ वहां का दौरा भी करेंगे। दिवाली के अवसर पर पहुंचे भट्ट जवानों के साथ ही इस बार त्योहार मनाएंगे। कोर कमांडर उन्हें सीमा पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री ने वायु सेना स्टेशन जाकर संचालन के बारे में जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें