फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु और वैष्णो देवी ने भी जम्मू-कश्मीर को ही चुना: महबूबा मुफ्ती

Wed, 20 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सारे संसार में भगवान विष्णु और वैष्णो देवी ने जम्मू-कश्मीर को ही चुना। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि लोगों की आस्था का स्थान जम्मू और कश्मीर दोनों ही स्थानों पर है। यह छोटा हिंदुस्तान है। हिंदू-मुस्लिम-सिख सब मिलकर यहां रहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे जम्मू के लोगों को सलाम करती हैं जिन्होंने कश्मीरी पंडितों को अपनाया। उन्हें अपना बिजली-पानी दिया। वर्ष 2004 में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के साथ राजोरी का बाबा शाह गुलाम विश्वविद्यालय तथा अवंतीपोरा में इस्लामिक विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एसएमवीडीयू ने पूरे देश के लिए एक मॉडल पेश किया।

वे कोशिश करेंगी कि कश्मीर में वक्फ के लोग यहां आएं और देखें। दान का पैसा कैसे सामाजिक सरोकारों में इस्तेमाल हो सकता है, इसका बेहतर नमूना एसएमवीडीयू ने दिया है। रैली में पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर एक गुलदस्ता है और इसे सजाने संवारने का काम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। विश्वास है कि यहां विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती की गैरहाजिरी को मोदी ने किया याद

राज्यपाल से म‌िलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद किया। कहा कि उनकी गैरहाजिरी महसूस करते हैं। बहुत लंबा उनका सार्वजनिक जीवन रहा है। जब भी उनसे मिलना हुआ उनके दिमाग में एक ही बात हमेशा रहती थी कि देश को आगे बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर का विकास किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि इन दिनों महबूबा से भी जब कभी मुलाकात हुई तो उनकी चिंता भी यही है। वे हमेशा पूरे मनोयोग और लगन के साथ रियासत के विकास की चर्चा कर रही हैं। आज यहां भी वे खुशनुमा मौसम की बात नहीं कर रही हैं।

पर्यटन का क्या हुआ, रोड का क्या हुआ, वहां ब्रिज बनाना है आदि। जब विकास के प्रति समर्पण का यह भाव बन जाता है तो विकास होना सुनिश्चित हो जाता है। इसलिए वे महबूबा को बधाई देते हैं। इस अवसर पर महबूबा ने भी कहा कि मोदी की मदद से रियासत में अमन-शांति की बहाली की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें