फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- 'फैसल में आतंकवादियों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं'

Thu, 10 Jan 2019 11:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शाह फैसल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में कथित हत्याओं के नाम पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफे का एलान करने वाले आईएएस टॉपर रहे शाह फैसल में आतंकवादियों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। 
विज्ञापन


फैसल भूल गए हैं कि आतंकवादी उनके पिता को भी निशाना बना चुके हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जम्मू में भारतीय स्टेट बैंक की गंदोह शाखा का रिमोट लाग इन से उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि हमारे देश में सहिष्णुता है, इसलिए कुछ लोग इसका लाभ उठा रहे हैं और आतंकवादियों से घबराकर सरकार पर ही निशाना साधते हैं। आतंकवाद से कोई समझौता स्वीकार नहीं है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। अभी भी पूर्व सरकार के मंत्रियों के घोटाले ही सुर्खियां बने हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

एलओसी की तर्ज पर आईबी पर रहने वाले लोगों को भी मिलेगा आरक्षण

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सामान्य वर्ग में आर्थिक आधार पर दस फीसदी आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि सरकार ने हर वर्ग के साथ न्याय किया है। 

जम्मू-कश्मीर में एलओसी की तर्ज पर आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) पर रहने वाले लोगों को जल्द आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके लिए दस्तावेजी काम पूरा हो चुका है और राज्यपाल शासन से भी बात हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें