फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी सलाह, कहा- 'छुट्टी पर घर जाते समय सावधानी बरतें पुलिसकर्मी'

Thu, 10 Jan 2019 11:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलिस जवानों को छुट्टी पर घर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि हमें इनकी देखभाल की जिम्मेदारी समझनी होगी। ये बचेंगे तभी हम बचेंगे। वे नार्थ जोन पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि घाटी में छुट्टी पर घर गए सुरक्षा बलों के कई जवानों की आतंकियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है। मलिक ने कहा कि वे कई ऐसे अधिकारियों को जानते हैं, जिनकी नौकरी के बाद हिफाजत नहीं की गई तो उनकी जिंदगी छीन ली गई। 

पुलिसवालों के परिवार जो तकलीफ झेलते हैं, उसे समझ पाना भी मुश्किल है। हम सब आराम से सोते हैं और पुलिस की आलोचना करते हैं, लेकिन जो काम पुलिस के जवान कर रहे हैं, उसे समझा जाना भी जरूरी है। 
विज्ञापन


पुलिस वाले जब ड्यूटी के लिए सुबह घर से निकलते हैं, तो उनकी पत्नी और बहन सलामती की प्रार्थना करती है। इस तरह के हालात पुलिस में हैं। आम लोगों को उनकी तकलीफों का एहसास नहीं होता।   
Trending Videos

कोई 500 का कारतूस बर्बाद नहीं करना चाहेगा, फिर भी चाहिए कमांडो

बेबाक अंदाज में बोलते हुए राज्यपाल ने उन नेताओं पर भी तंज कसा, जो दिखावे के लिए पुलिस के सुरक्षाकर्मी अपने साथ रखते हैं। एक वाकया सुनाते हुए कहा कि एक नेता उनके पास आए और कहने लगे कि मुनीर खान साहब ने उनकी सुरक्षा कम कर दी है। 

पूछे जाने पर बताया कि पहले 14 सुरक्षाकर्मी थे, अब चार हैं। चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ ऐसे नेता भी हैं जिन पर कोई 500 का कारतूस भी बर्बाद नहीं करना चाहेगा, लेकिन उन्हें पांच कमांडो सुरक्षा में चाहिए।  

शादियों में करोड़ों खर्च करने वाले व्यापारी पुलिस परिवारों के प्रति भी निभाएं जिम्मेदारी
गवर्नर ने कहा कि कठुआ संपन्न क्षेत्र हैं। यहां अच्छे और बुरे दोनों तरह के कारोबार होते हैं। शादियों में व्यापारी वर्ग करोड़ों खर्च करते हैं, लाखों के गहने भी बनवाते हैं। उन्हें शहीदों के बच्चों के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। व्यापारियों को सलाह दी कि वे अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा पुलिस कल्याण और शहीद परिवारों को देने की भी आदत डाल लें। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी का एलान

राज्यपाल ने कहा कि अगले सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए एक बड़ी खुशखबरी का एलान किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसका संकेत भर ही किया। सोमवार को एसएसी की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसमें पुलिस को लेकर कोई बड़ा फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें