फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: डोडा में खाई में गिरी मिनी बस, हादसे में एक महिला समेत दो की मौत; 17 घायल

Sat, 13 Jul 2024 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार सुबह एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ठाठरी से गंदोह जाने वाले रास्ते पर मलिकपुरा बटियास में एक मिनीबस सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, इस दौरान दुर्घटनास्थल से एक महिला समेत दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि 17 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया जा रहा है। सूत्रों ने आगे बताया कि दुर्घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है, जबकि पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें