फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रनेड हमला

Sat, 12 Mar 2016 10:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • आतंक‌ियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंड‌िया के पास मौजूद सीआरपीएफ के बंकर को न‌िशाना बनाया था।
  • गुरुवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।
विज्ञापन
दो द‌िन पहले पुलवामा में सेना ने दो आतंक‌ियों को मार ग‌िराया था। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्ष‌िणी कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार रात आतंक‌ियों ने सीआरपीएफ के बंकर को न‌िशाना बनाते हुए ग्रनेड हमला क‌िया। इस हमले क‌िसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुल‌िस के मुताब‌िक, आतंक‌ियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंड‌िया के पास मौजूद सीआरपीएफ के बंकर को न‌िशाना बनाया था।  अचानक बीच बाजार में हुए ग्रनेड हमले से इलाके में अफरातफरी मच गई। 

आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च अभ‌ियान शुरु कर द‌िया गया है। गौरतलब है क‌ि गुरुवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार ग‌िराया था।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए आतंक‌ियों में एक उधमपुर हमले का मास्टर माइंड अबू ओकासा भी शाम‌िल था।  हालांक‌ि इस बीच कई आतंकी इस मुठभेड़ में फरार होने सफल रहे थे। बताया जा रहा है क‌ि यह हमला दो द‌िन पहले मारे आतंक‌ियों का बदला लेने के ल‌‌िए क‌िया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें