फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता को आतंकियों ने गोली मारी, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 03 May 2019 03:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने वीरवार को भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी ओर घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


त्राल के कुचमुल्ला इलाके में आतंकियों ने वीरवार देर रात को अब्दुल रशीद भट को उसके घर के बाहर ही गोलियों से निशाना बनाया गया। गोली भट के पैर में लगी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। बता दें कि भट कुछ वर्ष पहले ही भाजपा से अलग हुआ था।

बता दें कि बुधवार देर शाम को भी श्रीनगर के डाउनटाउन के काव मोहल्ला में आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी के घर में घुसकर उसे गोली मारी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें