सांबा। कस्बे में इन दिनों लावारिस मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार मवेशियों के कारण हादसे भी हो चुके हैं। बुधवार की शाम को वार्ड नंबर 8 निवासी चांद कुमार अपने घर के पास से गुजर रहा था कि अचानक एक लावारिस मवेशी ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी नाजुक हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। ब्यूरो