फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रमजान के पहले ही दिन आतंकी हमला, तीन राइफल लेके फरार हुए आतंकी

Fri, 18 May 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
terrorist attack
विज्ञापन


रमजान के पहले ही दिन आतंकियों ने एकतरफा सीजफायर का विरोध करते हुए आतंकी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने श्रीनगर के पास एक होटल में हमला कर पुलिसकर्मियों से तीन बंदूके छीन कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

  सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी वीके बिरडी ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि आतंकियों ने डल झील के निकट बने होटल हिल स्कार्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। आतंकियों ने उनकी दो इंसास और एक एसएलआर राइफल को लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार दरबार मूव होने के बाद आधिकारियों और कर्मचारियों को इसी होटल में ठहराया गया है। इस जगह से सीएम महबूबा और, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व अन्य नामचीन लोगों के घर चंद ही दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन


वहीं खबर है कि सुरक्षाबलों ने घटना के वक्त फायर नहीं खोला था। अचानक हुए इस हमले में सुरक्षाबलों को संभलने का मौका नहीं मिल सका। जिसका फायदा उठा आतंकी उनकी 3 सर्विस राइफल लेके फरार होने में कामयाब हो गए। घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फरार आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। 

48 घंटे के अंदर हथियार लूट की दूसरी घटना
आतंकियों ने बुधवार को भी कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला कर उसकी राइफल छीन ली। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने इलाको को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी राइफल का कोई पता नहीं चल पाया था। 

विज्ञापन

बंदूक - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना का जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। संगठन की ओर से घटना के कुछ देर बाद ही तीनों बंदूकों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। दो इंसास और एक एसएलआर राइफल्स इस तस्वीर मे साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें