फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर किया हमला, एक आतंकी ढेर

Thu, 01 Nov 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के पोहरूपथ में नाका पार्टी पर हमला के बाद वीरवार की रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के अनुसार मारा गया आतंकी तहरीक उल मुजाहिदीन का बारामुला जिला कमांडर का नसीर अहमद तेली था, जो तीन अक्तूबर को संगठन में शामिल हुआ था। हिंसा की आशंका में पूरे इलाके में पाबंदियां लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि घाटी में वीरवार को तहरीक उल मुजाहिदीन के जिला कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए। इनमें दो लश्कर के आतंकी थे। तीनों स्थानीय थे। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बारे में पुलिस का कहना है कि कुलगाम जिले के खानसाहिब इलाके के जागू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकलने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इनकी शिनाख्त बडगाम जिले के अरिजाल के मुख्तार अहमद खान व पुलवामा जिले के पांपोर के मोहम्मद अमीन मीर के रूप में हुई है। दोनों सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले के कई मामलों में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें