फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता तलब, एनआईए ने दो नवंबर को बुलाया

Thu, 01 Nov 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
अलगाववादी नेता अगा सैय्यद हसन - फोटो : फाइल
विज्ञापन
एनआईए ने अलगाववादी नेता और अंजुमन ए शेर ए शिया के अध्यक्ष अगा सैय्यद हसन अलमोसवी अल्सफवी को तलब किया है। शुक्रवार को उसे उपस्थित होने को कहा गया है। टेरर फंडिंग की जांच के सिलसिले में अलगाववादी नेता को बुलाया गया है।
विज्ञापन


एनआईए की ओर से जारी समन में कहा गया है कि टेरर फंडिंग के सिलसिले में दर्ज मुकदमे में जांच के दौरान कई तथ्य संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। इस वजह से दो नवंबर को सुबह 10 बजे हुमहामा स्थित पुलिस आफिसर्स मेस में उपस्थित हों। संगठन ने एनआईए की ओर से समन किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बडगाम बंद का आह्वान किया है।

ज्ञात हो कि 30 मई 2017 को एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से कई अलगाववादी नेता तिहाड़ जेल में हैं। एनआईए ने सितंबर 2017 में अलगाववादी नेता के बडगाम जिले स्थित आवास पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें