उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अगले एक साल में सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बुनियादी विकास देखने को मिलेगा। विकास और अवसंरचना परियोजनाओं पर बजट का 37 फीसदी हिस्सा खर्च किया जाएगा।
जम्मू और श्रीनगर शहरों में मेट्रो परियोजनाओं को तीन वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। दोनों जगहों पर अगले 16 माह में दो आईटी टावर स्थापित होंगे। युवाओं को उद्योग शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
ये भी पढ़ें- आतंकी हमले के लिए बुरखे का सहारा: तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
दरबार मूव के रिकॉर्ड बोझ को कम करने के लिए ई कार्यालयों को कार्यात्मक बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए उचित उपाय किए जा रहे हैं। यूटी में स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है।