फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में पड़ रही बर्फ, लेकिन बढ़ रहा है पारा

Wed, 06 Jan 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमर्ग और पहलगाम को छोड़कर कश्मीर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पहलगाम में हल्की बारिश होने से पारा -3.5 डिग्री बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग में पारा -8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों टूरिस्ट प्लेस कश्मीर घाटी के सबसे ठंडे रहे।

इनके अलावा सभी जगह पर पारा शून्य डिग्री से ज्यादा रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा।जबकि पिछली रात को पारा 0.8 डिग्री रहा था।

इसके अलावा काजीगंड, कुपवाड़ा और कोकरनाग में पारा 3.2, 0.8 और 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में पारा -9.3 डिग्री रहा, जबकि पिछली रात को पारा यहां पर 5.2 डिग्री था।
विज्ञापन


कारगिल में पारा -10 डिग्री तक पहुंच गया। कश्मीर में 40 दिन के चिल्ले कलां चल रहे हैं, जो 21 दिसंबर से ही शुरू हुए हैं और महीने के आखिर तक रहेंगे।

40 दिन के इस पीरियड में 20 दिन चिल्ले खुर्द और 10 दिन चिल्ले बच्चा के नाम से जाने जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को एक बार फिर बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें