ऑथोरिटी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो डॉक्टरों और छह कर्मचारियो को सस्पेंड कर दिया है। सभी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में डयूटी पर अनुपस्थित मिले थे।
अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के पीएचसी चाटरू अस्पताल में ऑथोरिटी औचक निरीक्षण पर निकली थी। विधायक इंद्रवाल जीएम सरूरी ने पाया कि यहां पर दो डॉक्टर और छह कर्मचारी डयूटी पर अनुपस्थित हैं।
विधायक ने इसके बाद किश्तवाड़ के सीएमओ डा. श्याम प्रसाद से इस बारे में वार्ता की और जांच के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों और डॉक्टरों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
सस्पेंड हुए डॉक्टरों में डा. फरीद अहमद वानी, डा. सईद ताजामुल, मोहम्मद इश्क दवासाज, बबीता देवी, विकास, महेबा बेगम, नासीर अहमद और फारूक अहमद शामिल हैं।