फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ रसाना कांड के एक बरस पूरे होने पर महबूबा ने किया ट्वीट,उम्मीद पीड़ित बच्ची को मिलेगा इंसाफ

Thu, 17 Jan 2019 03:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के रसाना कांड के एक बरस पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीड़ित बच्ची को इंसाफ की उम्मीद जताई है। ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि इंसाफ मिल सके। उम्मीद है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले ताकि किसी दूसरी लड़की को इस प्रकार की पीड़ा तथा सदमा न झेलना पड़े।
विज्ञापन


ट्वीट कर कहा कि आज आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या को एक साल हो गए हैं। दुखद है कि इस प्रकार के वीभत्स कृत्य की निंदा करने के बजाय भाजपा के नेताओं ने दुष्कर्म करने वालों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। दुष्कर्म जैसे कृत्य को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। साथ ही उसे न्यायसंगत ठहराने की कोशिश की गई।

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पठानकोट कोर्ट में इस मामले की लगातार सुनवाई चल रही है। अब तक 114 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इस घटना के बाद पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में भाजपा कोटे से रहे दो मंत्रियों चौधरी लाल सिंह व चंद्रप्रकाश गंगा को इस्तीफा देना पड़ा था। कई दिनों तक रसाना में धरना प्रदर्शन चलता रहा। जम्मू संभाग में प्रदर्शन होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें