फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला, तीन जवान घायल

Thu, 17 Jan 2019 02:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के राजबाग इलाके में आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से दो जवान ट्रैफिक विभाग के हैं। तीन जवानों को तत्काल उनके साथियों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उधर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले से सुरक्षा बलों को लश्कर के एक आतंकी को पकड़ने में सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त रेडवानी बाला के मुबारक अहमद डार के रूप में हुई है। सटीक सूचना के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी कुलगाम की ओर से बुधवार की देर शाम इलाके की घेराबंदी की गई। 

इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तथा संगठन के बारे में सूचनाएं एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वह कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें