फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी के विरोध पर हमला, चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पशु तस्करी का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायल चारों युवकों को पुलिस ने आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को जम्मू मेडिकल कालेज भेजा गया है। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर, ट्रक जब्त किया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक बजे तस्कर मवेशियों को ट्रक में ले जा रहे थे, तभी गांव के युवा लोगों को जानकारी मिली। इस पर युवा सचिन शर्मा, सनी शर्मा व अमित कुमार निवासी वडियाल ब्राह्मणा व देवराज निवासी वार्ड आठ ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर ट्रक चालक ने वाहन भगा दिया। इस बीच आरएस पुरा पुलिस पहुंची और युवाओं के सहयोग से दूसरे रास्ते पर कोटली गांव के पास सड़क पर वाहन रोका गया। तस्कर जो चार-पांच बताए जा रहे हैं। पुलिस व युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया और भाग निकले। पुलिस ने मशक्कत कर ट्रक चालक मुदिस्सर अहमद शेख पुत्र गुलाम मोहम्मद शेख निवासी भारकपुर अनंतनाग श्रीनगर को हिरासत में ले लिया।
हमले में पुलिस कर्मी बच गए। वहीं घायल हुए चारों युवकों को गंभीर चोटें आने पर आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जम्मू मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस ने ट्रक में तस्करी के लिए ले जा रहे छह गाय और छह बछड़े बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मवेशियों को गांव के लोगों की देखरेख में दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उपजिला आरएस पुरा सहित अन्य स्थानों पर पशु तस्करी का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने अपना नाम बताए बिना कहा कि इन दिनों प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त नाके लगाए हैं, मगर तस्करों को पूछा तक नहीं जाता। आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु तस्करी मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरोह में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें