फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा का केंद्र पर निशाना: अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर ने अपनी पहचान खोई, वाजपेयी की जमकर तारीफ की

Sat, 04 Dec 2021 06:38 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार फिर से लौटाने होंगे। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गोडसे का कश्मीर बनाना चाहती है।  
 
विज्ञापन
जम्मू में बैठक के दौरान पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने से उनकी पहचान खो गई है। उन्होंने केंद्र पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को यह विशेषाधिकार फिर से लौटाने होंगे।  एक साक्षात्कार में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


महबूबा ने  कहा कि वाजपेयी ने कश्मीर को हमेशा दिल की नजरों से देखा। अभी की केंद्र सरकार गोडसे का कश्मीर बनाना चाहती। अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए और उन्होंने हुर्रियत से बात की। इसके बाद परवेज मुशर्रफ को भारत बुलाया। इस बात पर उनकी जमकर आलोचना की गई।
 

महबूबा ने कहा कि भले ही वाजपेयी चुनाव हार गए लेकिन उन्हें हम सलाम करते हैं। उन्होंने वाजपेयी को महान नेता बताते हुए कहा कि उनका सीना 56 इंच का नहीं, 67 इंच का था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें