महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में लोकतंत्र के स्तंभ लड़खड़ा रहे हैं। भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज उसी लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे हैं।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र के स्तंभ लड़खड़ा रहे हैं। भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज उसी लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे हैं। यह अच्छे संकेत हैं कि विपक्ष कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। अब लोकतंत्र को बचाने का यही एक उपाय है।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा, 'पहले मुस्लिम समुदाय निशाने पर था, फिर दलित आएंगे और फिर अन्य समुदाय और अंत में यह भाजपा बनाम सभी होंगे। यह अच्छा है कि विपक्ष कांग्रेस के साथ आ रहा है क्योंकि लोकतंत्र को बचाने का यही एकमात्र तरीका है।'