फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को महबूबा मुफ्ती ने दिया समर्थन

Wed, 21 Jun 2017 11:33 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Mehbooba - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा आगामी राष्ट्रपति चुनावों में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का एलान किया गया है। महबूबा मुफ्ती की पार्टी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार में भागीदार है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद पर एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन किए जाने पर भाजपा ने पीडीपी का स्वागत किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने श्रीनगर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मिलकर उनके प्रति आभार जताया।

इस दौरान सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को पीडीपी के समर्थन से दोनों दलों के बीच रिश्ते और मजबूत हुए हैं। गठबंधन को बल मिला है। यह उन स्वार्थी तत्वों को भी करारा जवाब है जो निहित स्वार्थों के चलते गठबंधन का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें