फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, राज्यपाल समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

Wed, 21 Jun 2017 10:59 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से बुधवार को श्रीनगर स्थित शेर ए कश्मीर इंटरनेशन कांफ्रेंस सेंटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सीएम की ओर से दी गई पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
विज्ञापन


सीएम की ओर से दी गई इस इफ्तार पार्टी में राज्यपाल एनएन वोहरा, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, डीजीपी डॉ. एसपी वैद समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायकगण और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान महबूबा ने अतिथियों से मुलाकात करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य की बेहतरी और अमन की दुआएं मांगी। गौरतलब है कि 17 जून को सीएम द्वारा जम्मू में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें