पीडीपी मुखिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों का गला घोंटा गया है। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि चुप्पी को शांति के रूप में देखना अच्छा नहीं है। जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त बलों को बुलाया जाना स्पष्ट संकेत है कि स्थिति अच्छी नहीं है। कश्मीर में हाल ही में लोगों की हत्याएं प्रशासन की विफलता को उजागर कर रही हैं।
हाल ही में निर्मला सीतारमन द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा अगर कश्मीर में हालात ठीक हैं तो लोगों को क्यों बंद किया जा रहा हैं। केंद्र की तरफ से नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। पार्टी के सदस्यों को डराया धमकाया और लालच दिया जा रहा है।