गोडसे की पूजा करने वाले कभी हिंदू नहीं हो सकते-महबूबा
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करती है। देश को भाजपा से आजादी चाहिए। यह लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं। मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ाने की साजिश भाजपा करती रहती है। गुज्जर बक्करवाल, पहाड़ी को लड़ाना चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। केवल धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर वोट हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने जनजातीय युवाओ से अपील की कि वह कलम और वोट की ताकत से भाजपा का मुकाबला करें। पत्थर और बंदूक कभी न उठाएं। यह भाजपा यही चाहती है कि उन्हें कोई मौका मिले। गोडसे की पूजा करने वाले कभी हिंदू नहीं हो सकते।