महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के घर तोड़ अस्पताल और स्कूलों बदलने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से बने अस्पतालों में डॉक्टर, बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरी चीजों को पूरी करना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों के घर तोड़ अस्पताल और स्कूलों बदलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'मैंने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो कहती है कि हम गरीबों के घर को स्कूल, अस्पताल और पार्कों में बदल देंगे। सरकार सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लोगों को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार ने केवल झूठे वादे किए थे। गरीबों के घर ढहाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से बने अस्पतालों में डॉक्टर, बुनियादी ढांचे और अन्य जरूरी चीजों को पूरी करना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि वह सुरक्षाबलों के खिलाफ नहीं है, लेकिन लाखों कनाल जमीन उनके पास है। उनसे जमीन वापस लेकर वहां स्कूल और अस्पताल बनाया जाने चाहिए।