फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री मोदी की दरियादिली के लिए अदा किया शुक्रिया

Wed, 15 Mar 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत के लिए केंद्र की दरियादिली का शुक्रिया अदा किया है। राजोरी दौरे पर महबूबा ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट को खास हिदायतें दी हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा, पिछले दिनाें वे पथ परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं। मुगल रोड को बारह महीने बहाल रखने के लिए टनल परियोजना की मांग की जिसे मंत्री ने फौरन मंजूरी दे दी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्राें में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। जिले के कोटरंका क्षेत्र में जच्चा बच्चा अस्पताल खोलकर मां और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसका नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल रोड की तरह राजोरी को भी घाटी से जोड़ा जाएगा

महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने कोटरंका में कोटरंका खवास रोड का नींव पत्थर भी रखा। बुद्धल को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए बुद्धल शोपियां मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार से बात चल रही है। यह रोड बनने पर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बेरोजगारी को मिटाने के लिए राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही है। बेरोजगारी को मिटाने के लिए उन्होंने स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुगल रोड की तरह राजोरी को भी घाटी से जोड़ा जाएगा। राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को कड़े निर्देश दे रखे हैं कि वह जम्मू कश्मीर राज्य की गठबंधन सरकार की हर मांग को पूरा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें