फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश्वर शर्मा से महबूबा ने की मुलाकात, बोली बातचीत से किया जाएं कश्मीर मसले हल

Wed, 27 Dec 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने बुधवार को जम्मू में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में दिनेश्वर ने अपने कश्मीर के दौरे के अनुभव को साझा किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वार्ताकार से कहा कि बातचीत से ही सभी मसलों का हल निकल सकता है। ऐसे में बातचीत को आगे बढ़ाते रहिए। वार्ता निरंतर जारी रहनी चाहिए। इससे पूर्व कश्मीर संभाग का दौरा पूरा कर दिनेश्वर तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। 

जम्मू में गेस्ट हाउस में मंडलायुक्त डा. मनदीप भंडारी ने वार्ताकार से मुलाकात की और जम्मू संभाग की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्हें बताया। सूत्रों के अनुसार वीरवार को गेस्ट हाउस में कई प्रतिनिधिमंडलों से दिनेश्वर शर्मा मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


दौरे के दौरान वह संभाग के अन्य कई इलाकों का दौरा भी कर सकते है। गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री निवास जाते हुए दिनेश्वर से पत्रकारों ने कश्मीर दौरे के अनुभवों बारे पूछा तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि बातचीत जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें