फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: महबूबा मुफ्ती बोलीं- देश में बहुसंख्यकों की आपराधिक चुप्पी चिंताजनक

Fri, 15 Apr 2022 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

खरगोन उपद्रव को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को घेरा है। महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है और भारतीय संविधान को भी नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए उपद्रव को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेशों में बदले की भावना से काम कर रही है और भारतीय संविधान को भी नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भाजपा बदले की भावना से भारत के संविधान को ठेस पहुंचा रही है, वो अब अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंच गई है। बीजेपी के नेता मुस्लिमों से सब कुछ छीनने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं, चाहे वह उनका घर हो, आजीविका या सम्मान हो।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कश्मीरी पंडितों को पलायन करने के लिए मजबूर किया गया था। कश्मीरी मुस्लिमों के तौर पर हम पर अक्सर मूकदर्शक होने का आरोप लगाया जाता है। लेकिन आज भाजपा, भारत के विचार को ही खत्म करने में जुटी है तो ऐसे में देश के बहुसंख्यक समुदाय की आपराधिक चुप्पी बेहद चिंताजनक और समस्याग्रस्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें