फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: विपक्ष से डरी भाजपा, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ED कर रही दुरुपयोग- महबूबा मुफ्ती

Wed, 04 Oct 2023 06:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा विपक्ष से डरी हुई है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए भाजपा  ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू में महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा विपक्ष से डरी हुई है। विपक्ष ने जो हाल में इंडिया गठबंधन बनाया है। इसके चलते भाजपा हड़बड़ाहट में आ गई है। अपने कमियों को छिपाने के लिए भाजपा  ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जम्मू में पत्रकार वार्ता के दौरान आप नेता संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा पर ये आरोप लगाया।

विज्ञापन

 
महबूबा मुफ्ती ने बिहार में हुए जाति सर्वेक्षण को समर्थन किया और कहा कि इससे पता चलेगा कि अतीत में गरीबों और पिछड़े लोगों को कितना फायदा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह ( मोदी सरकार) हर आधार पर विफल रही है। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। भाजपा विपक्ष का सामना करने में विफल रही है। वे इंडिया गठबंधन से डरते हैं। इसलिए ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि एजेंसी की कार्रवाई विपक्ष को डराने के लिए भाजपा की ब्लैकमेलिंग रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार रोजगार सृजन, महंगाई पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत सभी मोर्चों पर विफल रही है। ऐसे में इन सभी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने ऐसा किया जा रहा है। महबूबा ने ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक पर की गई छापेमारी की भी निंदा की और कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सरकार सच बोलने वालों से डरती है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार सुबह आप सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी की। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। इससे पहले इसी मामले में सांसद के कई अन्य करीबी लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई थी। संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें