फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती सरकार का पहला बजट आज

Mon, 30 May 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती सरकार का पहला बजट सोमवार को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू के पिटारे से रियासत की खुशहाली तथा विकास का फार्मूला निकलेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बजट उद्योग, किसान, बागवानी, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं पर केंद्रित रहेगा। साथ ही रियासत के उद्योगों को बचाए रखने के लिए किसी नए टैक्स का प्रावधान करने से सरकार बच सकती है। पावर बजट अलग से पेश होगा, जिसमें इस क्षेत्र को मजबूत करने तथा घाटे से उबरने की झलक दिख सकती है।

सूत्रों का कहना है कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कुछ नए कदमों की घोषणा कर सकती है। उद्यमियों के लिए वैट में छूट की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही बागवानी में सेब तथा अन्य फलों के उत्पादकों को राहत देने की बात हो सकती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उद्योग, महिलाओं और युवाओं पर होगा फोकस

व‌िधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Nikhil Mehta
चावल उत्पादकों के लिए भी रियायत की घोषणा संभव है। पिछले बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफी की घोषणा की गई थी, लेकिन, वह अभी तक नहीं हो पाया। इस दिशा में भी नए बजट में कुछ प्रावधान किया जा सकता है। कर्मचारियों को तनख्वाह नियमित रूप से मिलती रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

बजट में भ्रष्टाचार के खात्मे तथा पारदर्शी व्यवस्था पर भी जोर होगा। रियासत में विकास की गति को तेज करने के लिए पीपीपी मॉडल पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाए जाने की झलक मिलेगी। बेरोजगारी कम करने, स्किल डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार तथा शिक्षा की बेहतरी पर भी बल होगा।

चिकित्सा क्षेत्र की मजबूती के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, गरीब परिवारों के कल्याण तथा मजदूरों और कामगारों के पक्ष में भी बजट में कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं।

मुफ्ती सरकार का बजट 22 मार्च को हुआ था पेश
पीडीपी-भाजपा गठबंधन वाली मुफ्ती सरकार का पहला बजट 22 मार्च 2015 को पेश हुआ था। दूसरा बजट फरवरी में पेश करने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया गया था, लेकिन, मुफ्ती के निधन के कारण राज्यपाल शासन लग गया। ऐसे में राज्यपाल की ओर से तीन महीने के लिए मार्च महीने में लेखानुदान पेश किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें