फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया, शोपियां जाने की थी योजना

Mon, 01 Nov 2021 11:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है।
विज्ञापन
पीडीपी मुखिया महबूूबा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद किया गया है। महबूबा मुफ्ती शोपियां जिले जाने की योजना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बीते महीने की नौ तारीख को नजरबंद रखा गया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुनर्गठन के दो साल: इन ऑपरेशन से टूटी आतंक की कमर, अलगाववादियों की सोच और साजिश का हुआ पर्दाफाश

महबूबा मुफ्ती सोमवार को शाहिद अहमद राथर के घर जाने की योजना बना रही थीं। शाहिद की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी था। दिहाड़ी मजदूर के तौर पर वह शोपियां के एक किसान के सेब के बगीचे में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी के एक नेता ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए व्यक्ति के परिवार को सांत्वना देना अब अपराध हो गया है। साथ ही सवाल किया "क्या सरकार की ओर से किसी ने परिवार को सांत्वना देने के लिए उसके घर का दौरा किया है। क्या प्रशासन ने घटना की कोई जांच शुरू की है या पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है?"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें