फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं महबूबा

Sat, 26 Sep 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती हज यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। महबूबा और जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के अलावा राज्य से करीब 7,000 जायरीन हज के लिए गए।
विज्ञापन


इन सभी लोगों ने यहां पवित्र यात्रा पूरी की। जेद्दा में भारतीय कांसुलेट के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर से लोकसभा सदस्य महबूबा हज के लिए पहुंची हैं। वह दो सदस्यीय भारतीय हज प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि महबूबा से पहले किसी भी भारतीय महिला ने हज के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नहीं किया था। इस हिसाब से महबूबा यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला बन गईं हैं। प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद मोहम्मद अनवर खान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें