फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS का झंडा लहराने से कश्मीरी लोग देशद्रोही नहीं हो सकते : महबूबा

Sat, 12 Nov 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर का सच लोगों के सामने लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना और शांति से रहना कश्मीरियों की पहचान रही है, लेकिन इसका गलत प्रचार हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों ने कश्मीर से दूरियां बना लीं। पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में बोलते हुए महबूबा ने तीनों खित्तों की शांति बनाए रखने पर बल दिया।
विज्ञापन


आईएस का झंडा लहराने से कश्मीरी लोग देशद्रोही नहीं हो सकते। कुछ शरारती तत्व हैं, जो माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा करते हैं। कश्मीर के खिलाफ दुष्प्रचार बंद होना चाहिए। इसके लिए देशभर के पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को साथ देना होगा। मीडिया को भी चाहिए कि कश्मीर के सही रूप को जनता के सामने पेश करे।

पिछले कुछ उदाहरण देते हुए बताया कि कश्मीर आने वाले लोगों को जब कभी कोई दिक्कत का सामना करना पड़ा, तो कश्मीरी लोगों ने उनकी मदद की। यह भी कहा कि कश्मीर में आने वाले लोग कश्मीर में शांति बनाने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति बहाली के लिए फिर वायपेयी फार्मूले की वकालत

सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
वहीं जम्मू कश्मीर में शांति के लिए फिर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के फार्मूले पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के वक्त पाकिस्तान से शांति की बात कामयाब हुई। बदकिस्मती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ऐसा नहीं हो पाया।

हालांकि प्रधानमंत्री की तरफ से पाक पीएम से मिलने की अच्छी पहल थी, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हो पाया। भाजपा की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि कश्मीर के हालात खराब होने के बावजूद जम्मू में शांति बनाए रखने में उनका योगदान रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें