फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में ज्वैलर्स शोरूमों पर आयकर का औचक निरीक्षण, बाजार में हड़कंप

Sat, 12 Nov 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Income Tax - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटों के बदले सोना दिए जाने की सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने जम्मू, विजयपुर, सांबा, कठुआ और उधमपुर के 25 प्रमुख ज्वैलर्स की दुकानों में सर्वे किया। दस्तावेज की जांच की। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ नौकरशाह, प्रापर्टी डीलर इन ज्वैलर्स के  पास सोना खरीद का बिल ले रहे हैं।
विज्ञापन


ज्वैलर्स आठ नवंबर की पुरानी तारीख डालकर बिल दे रहे हैं और करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर रहे हैं। सर्वे की सूचना से मचे हड़कंप के बीच सर्राफा बाजार (लखदाता और जैन बाजार) दोपहर बाद पूरी तरह से बंद हो गए। आयकर विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर जम्मू में छह, सांबा में चार, विजयपुर में चार, उधमपुर में चार, कठुआ में सात दुकानों पर कार्रवाई की।

जम्मू के प्रतिष्ठित टल्ला ज्वैलर्स, मुल्ख राज ज्वैलर्स, राधिका ज्वैलर्स, विजय जैन ज्वैलर्स और वर्धमान ज्वैलर्स आदि की दुकानों पर दोपहर करीब एक बजे अचानक आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त सचिव संगीता गुप्ता के अनुसार विभाग ने करीब 25 टीमों का गठन किया था। एक टीम में तीन आयकर अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी तारीख के बिल पर बेचा जा रहा है सोना

सोना तस्करी
​रिपोर्ट मिली कि कुछ लोग करोड़ों रुपये देकर ज्वैलर्स से सोना खरीद रहे हैं। पुरानी तारीख के बिल पर सोना बेचा जा रहा है। एक साथ सभी ज्वैलर्स की दुकानों में सर्वे किया गया। सर्वे में ज्वैलर्स के दस्तावेज, कागजात, बिल बुक आदि की जांच की गई।

कुछ का रिकार्ड भी जब्त किया गया। रिपोर्ट थी कि ज्वैलर्स एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोटों को ले रहे हैं। सर्वे के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के  मद्देनजर तैनात रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें